फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl from Jharkhand was lured into love trap and married, cheated of Rs 2 lakh

Meerut News: झारखंड की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया निकाह, दो लाख रुपये ठगे

Fri, 14 Feb 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Girl from Jharkhand was lured into love trap and married, cheated of Rs 2 lakh
दौराला। झारखंड निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को दौराला थाने पहुंचकर सिवाया गांव निवासी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि चार साल पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार और फिर निकाह में बदल गई। परंतु, युवक उससे दो लाख रुपये लेने के बाद उसे छोड़कर आ गया।
विज्ञापन

थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि फेसबुक से दोस्ती होने के बाद युवक ने उसे दिल्ली में अपने मौसा के यहां मिलने बुलाया। निकाह का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ साथ संबंध बनाए। युवक व उसका मौसा निकाह की बात कहते रहे, जिस पर उसने विश्वास कर लिया। युवक ने उसे झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ले लिए, जो उसने लोन कराकर उसे दिए। बताया कि दो साल पहले युवक उसे छोड़कर अपने गांव आ गया और यही रहने लगा। जब उसने उसके साथ रहने की जिद की तो उसने उसकी कॉल उठानी बंद कर दी। युवती ने वाद दायर किया तो युवक ने कॉल कर उसे मेरठ बुलाया। परंतु, अब कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed