फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl family makes Groom hostage after his family demanded for bike and dowry in Meerut

बरात के स्वागत की थी पूरी तैयारी, लड़के वालों ने कर दी ऐसी मांग, लड़की पक्ष ने दूल्हेे को बनाया बंधक

Sat, 10 Oct 2020 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Oct 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
girl family makes Groom hostage after his family demanded for bike and dowry in Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में शनिवार को शादी में बाइक की डिमांड करने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया। यही नहीं मौके पर पहुंचे दूल्हे के परिजनों के साथ भी लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के फतेउल्लापुर में लिसाड़ीगेट के मजीदनगर से बरात आनी थी। लड़की वालों ने शादी की पूरी तैयारियां कर रखी थी लेकिन एन वक्त पर दूल्हा पक्ष ने शादी में बाइक और कैश के लेनदेन की बात कर दी ओर बरात लेकर नहीं पहुंचे। इस पर लड़की पक्ष के लोग बिगड़ गए।

विज्ञापन

शाम के वक्त लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा बनकर आने वाले युवक को सड़क से दबोच लिया और बरात स्थल पर ले आए। यहां दूल्हे को बंधक बना लिया। उधर दूल्हे की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी भी धुनाई कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने पहुंची। 

 फतेउल्लापुर में लड़की की बारात लिसाड़ीगेट क्षेत्र के ही मजीदनगर से आनी थी। लेकिन बाइक और कैश लेनदेन को लेकर बात पहले ही बिगड़ गयी। जिसके बाद लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे। जबकि लड़की पक्षणे बारात की पूरी तैयारी कर रखी थी।

शनिवार शाम लड़की पक्ष ने दूल्हा बनकर आने वाले लड़के को सड़क से दबोच लिया और बारात स्थल पर ले आए। जिसके बाद लड़के की मां सहित लड़के पक्ष के अन्य लोग पहुंच गए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और अन्य लोगों की जमकर धुनाई की और लिसाड़ीगेट पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस लड़के और उसकी मां को थाने ले आई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed