फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl demand security to ssp

सुरक्षा मांगने पहुंची युवती, पीछा करते पहुंचे परिजन

Wed, 21 Jul 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
girl demand security to ssp
सुरक्षा मांगने एसएसपी ऑफिस पहुंची नवविवाहिता
विज्ञापन

मेरठ। परिवार की इच्छा के विरुद्ध निकाह और कोर्ट मैरिज करके एक नवविवाहिता अफसाना मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मुंडाली थाने के दरोगा को वहां पर बुलाया गया और पुलिस की सुरक्षा में नवविवाहिता वहां से गई। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के फैसले के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अफसाना 15 जुलाई को रजबन बाजार निवासी अरमान के साथ चली गई। परिजनों ने नामजद केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवती और आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। मंगलवार को यह युवती अपने अधिवक्ता यूसुफ के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची।
विज्ञापन

युवती ने दावा किया कि उसने अरमान से निकाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली है। छह महीने पहले परिजनों ने ही अरमान से उसकी शादी करने की बात कही थी। दोनों की बातचीत फोन पर होने लगी, लेकिन बाद में परिजनों ने शादी कराने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि परिजनों ने युवती की शादी 50 साल के व्यक्ति से तय कर दी थी। इसके चलते वह अरमान के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने मुंडाली पुलिस से बात की और विवेचक को बुलाया। वहीं, युवती के परिजन भी पहुंच गए। माहौल गर्माने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवती के परिजनों को समझाया कि वह बालिग है। पुलिस उसको कोर्ट के सामने पेश करेंगी। कोर्ट जो फैसला सुनाएगी, उसके आधार पर लड़की को भेजा जाएगा। करीब दो घंटे तक वहां गहमागहमी रही। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस लड़की को कोर्ट में पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed