{"_id":"676901c04212fe91250717ce","slug":"girl-attacked-her-lover-with-a-cutter-and-injured-him-in-muzaffarnagar-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती ने पेपर कटर से काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट... इस बात से थी नाराज; आठ साल से चल रहा था अफेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती ने पेपर कटर से काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट... इस बात से थी नाराज; आठ साल से चल रहा था अफेयर
Mon, 23 Dec 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवती ने कटर से हमला कर प्रेमी को घायल कर दिया। रविवार दोपहर दोनों रेलवे स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए आए थे। वहां दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
girl attacked her lover
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार दोपहर के समय एक युवती ने शादी न करने से नाराज होकर कागज काटने वाले कटर से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया।
युवती भी हाथ में कटर लगने से घायल हुई है। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चरथावल इलाके के एक गांव के रहने वाले मुस्लिम समाज के 24 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती में पिछले आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती को शादी करने का वादा किया था।
रविवार दोपहर दोनों रेलवे स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए आए थे। वहां दोनों में विवाद हो गया। तब युवती ने कागज काटने वाले कटर से अपने के प्राइवेट पार्ट पर वार कर प्रेमी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में मौजूद संकेत नामक युवक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक व युवती को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। युवती का हाथ भी घायल हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि युवक की शादी एक माह पूर्व अन्य किसी युवती से तय हो गई थी।

Trending Videos
जबकि युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाए हुए थी। दोनों ने आखिरी बार मिलने का वादा किया और रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। युवक प्रेमिका को कार में बैठा गेस्ट हाउस पहुंचा था। वहां यह घटना की गई। कार और हमले में प्रयुक्त कटर पुलिस ने कब्जे में लिया है।
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक कार में घटना होना बता रहा है जबकि युवती ने गेस्ट हाउस में घटना होना बताया है।
छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए हैं। युवती से पूछताछ की जा रही है। उसके परिजन भी पहुंच गए हैं। युवक वेयरहाउस के भवन निर्माण का काम करता है।