{"_id":"5e10d4e38ebc3e87ad58b12c","slug":"ghaziyabad-news-modinagar-news-gbd191529169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से सामान लेने गई किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से सामान लेने गई किशोरी का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर में किशोरी का अपहरण
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को बाजार गई किशोरी के अपहरण करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक महिला पर अपहृत किशोरी को गलत कार्य में धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली स्थित एक युवक की 16वर्षीय बहन शुक्रवार को बाजार से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर किशोरी को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को एक महिला द्वारा उसका अपहरण करने की जानकारी लगी। बताया कि किशोरी काफी समय पहले एक बार मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चली गई थी, जहां उसकी मुलाकात देवबंद निवासी महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उसके बाद किशोरी को अनैतिक धंधे में धकेल दिया। परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे तलाश कर घर लाए। आरोप है कि वह महिला कुछ समय से किशोरी से फोन पर बात कर रही थी। शुक्रवार को महिला ने किशोरी को अगवा कर लिया। खोजबीन में उसकी लोकेशन देवबंद मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।