फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muradnagar News : student of 12th shot teacher after being scolded in class

मुरादनगरः क्लास में डांटने पर 12वीं के छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, दी थी भुगतने की धमकी

Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar News : student of 12th shot teacher after being scolded in class
घायल शिक्षक सचिन त्यागी - फोटो : अमर उजाला

क्लास में डांटने से नाराज 12वीं के छात्र ने तीन साथियों के साथ मिलकर स्कूल के बाहर तमंचे से शिक्षक पर फायर झोंक दिया। हालांकि, गनमीत रही कि गोली शिक्षक की छाती को छूकर निकल गई। गोली शिक्षक की छाती को छूकर निकल गई। गोली लगने से शिक्षक घायल हो गया। छात्र हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी सचिन त्यागी राधेश्याम विहार के पास स्थित कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल में कामर्स के शिक्षक है। शनिवार दोपहर करीब 1:25 बजे स्कूल की छुटटी के बाद सचिन त्यागी बाइक से अपने घर जा रहे थे। स्कूल से बाहर निकलते ही कुछ दूरी पर स्कूटी सवार चार युवक आए और उन्होंने सचिन त्यागी पर तमंचे से गाली चला दी।
विज्ञापन


गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। गोली सचिन त्यागी के सीने को छूते हुए निकल गई। मौके पर लोगों का आता देख हमलावर स्कूटी छोड़कर हवाई फायरिंग करते भाग गए। शिक्षक सचिन त्यागी का कहना है कि 12वीं का छात्र दोपहर करीब 12:15 बजे क्लास में दूसरे बच्चों के साथ गलत तरीके से बातचीत कर रहा था। उन्होंने उसे डांट दिया था। छात्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शिक्षक पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास में ही दे दी थी भुगतने की धमकी
बताया जा रहा है कि डांटने से नाराज छात्र ने शिक्षक को सबक सिखाने की ठान ली थी। छात्र ने क्लास में ही शिक्षक को बाहर निकलते ही भुगतने की धमकी दे दी थी। इसके लिए उसने अपने दो साथियों को तैयार किया और असलहा की व्यवस्था की। इसके बाद छात्र रास्ते में शिक्षक के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही शिक्षक बाइक पर निकला तो उसे रोककर छात्र ने उन पर फायर झोंक दिया।

गोली चलते ही मच गई भगदड़
छात्र द्वारा शिक्षक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में छात्र का दुस्साहस साफ नजर आ रहा है। जाते समय शिक्षक को रोककर गोली मारते ही आसपास भगदड़ मच गई। शुरू में तो लोग कुछ नहीं समझ सके, लेकिन गोली की आवाज सुनते ही इधर-उधर दौड़ने लगे। स्कूल प्रबंधक विकास राणा का कहना है कि वारदात स्कूल से बाहर हुई है। हम सभी शिक्षक सचिन त्यागी के साथ हैं।

पुलिस ने कब्जे में ली स्कूटी, हत्या की कोशिश का केस दर्ज
शिक्षक को गोली मारते ही छात्र और उसके साथी स्कूटी मौके पर छोड़ भागे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी एक ही गांव के हैं। उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि शिक्षक की तहरीर पर छात्र व उसके साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है।


गोलीकांड को लेकर पुलिस भी हैरत में
सीसीटीवी फुटेज देखने पर स्पष्ट है कि छात्र द्वारा गोली चलने के बाद शिक्षक सचिन त्यागी वहीं खड़े रहे। चंद सैकेंड बाद वह बाइक पर बैठने लगे, लेकिन दूसरी तरफ से उतरकर फिर से टहलने लगे। वहीं, छात्र द्वारा सीधी गोली मारने के बाद भी शिक्षक को कोई ज्यादा आघात नहीं हुआ। यहां तक कि शिक्षक की शर्ट भी नहीं जली। गोली का यह नजारा देखकर पुलिस भी हैरत में है। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक की छाती पर लगे निशान की जांच कराई जा रही है। फुटेज से स्पष्ट है कि गोली चली है, लिहाजा आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश में ही चार्जशीट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed