फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziyabad

अक्तूबर-नवंबर में करेगी सरकार बात ः टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
अक्तूबर-नवंबर में करेगी सरकार बात : टिकैत
विज्ञापन

मुरादनगर। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून बनाए और तीनों कृषि बिल वापस ले। जब तक बिल वापसी नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार अभी नहीं अक्तूबर, नवंबर में किसानों से बात करेगी। वह आठ को मध्यप्रदेश, 10 को बलिया, 12 को राजस्थान, 14 व 15 को जीवा और जबलपुर, 17 को गंगानगर, 18 को गाजियाबाद, 19 को उड़ीसा, 20 व 21 को कर्नाटक, 23 को जयपुर में पंचायत कर किसानों बीच जाकर केंद्र सरकार की असलियत बताएंगे। वह पूरे देश में जाकर किसान पंचायत करेंगे। पंचायत कर किसानों को जागरूक किया जायेगा कि कृषि बिल से क्या नुकसान होगा। केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि बिल लायी है। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी की जायेगी, लेकिन फसल के दाम घटते जा रहे हैं। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि मेरठ से उत्तराखंड होते हुए किसान ट्रैक्टर यात्रा निकली है। 21 दिन बाद यात्रा 27 मार्च को गाजीपुर पहुंचेगी। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार घरेलू सिलेंडर के रेट लगातार बढ़ रही है। कुछ महिलाओं ने इसकी शिकायत की है। सड़कों पर सिलेंडर रखकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed