{"_id":"5f91de898ebc3e9be418cfa2","slug":"ghazibad-news-modinagar-news-gbd207544330","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर ट्यूटर मे किया दुष्कर्म,गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर ट्यूटर मे किया दुष्कर्म,गिरफ्तार
विज्ञापन
बालिका से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
मोदीनगर। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में ट्यूटर ने बालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला बीटेक पास युवक बालिका को ट्यूशन पढ़ाता था। आरोप है कि बुधवार देर रात युवक छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर छत पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसी बीच बालिका की चीख पुकार सुनकर जागे परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। परिजनों ने आरोपी ट्यूटर की धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं एसएचओ जयकरण सिंह का कहना है कि पॉक्सो, दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।