फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghazibad news

अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर,पिता-पुत्री की मौत पत्नी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत मछरी कट के पास मंगलवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
मोदीनगर स्थित बिसोखर निवासी बुद्धप्रकाश अपनी पत्नी राजवती तथा पुत्री प्रिया के साथ स्कूटी से मंगलवार रात शादी समारोह में शामिल होने भोजपुर के फरीदनगर गए थे। शादी में शरीक होने के बाद देर रात तीनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर-हापुड़ रोड स्थित मछरी कट के सामने पंहुचे तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुद्धप्रकाश 50 वर्ष तथा प्रिया 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। प्रिया बीफार्मा की छात्रा थी। गंभीर रूप से घायल राजवती क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

होनहार छात्रा थी प्रिया
बताया गया कि बुद्ध प्रकाश का परिवार बहुत मिलनसार था। गांव में सभी लोगों के यहां दुख दर्द में वह शामिल होते थे। उनकी सामाजिकता को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हे क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना। बेटी प्रिया मेडिसिन में रिसर्च करना चाहती थी। उसने अपनी रूचि अनुसार बीफार्मा में दाखिला लिया तथा हमेशा अव्वल दर्जे के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। पिता-पुत्री की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा,घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed