फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad Traders' Association President arrives to learn about the ancient legend

Meerut News: प्राचीन गाथा जानने पहुंचे गाजियाबाद के व्यापार मंडल अध्यक्ष

Mon, 26 Oct 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Traders' Association President arrives to learn about the ancient legend
हस्तिनापुर। गाजियाबाद की पंजाबी गोल मार्केट, घंटाघर के व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश बवेजा ने हस्तिनापुर पहुंचकर ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण किया। उन्होंने हस्तिनापुर के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक महत्व और महाभारत काल से जुड़े प्रसंगों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर भारतीय इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण नगरी है। इसके विकास के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। राकेश बवेजा ने कहा कि हस्तिनापुर का नाम महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यह नगरी प्राचीन भारतीय सभ्यता, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत की पहचान है। यहां की ऐतिहासिक धरोहरें और धार्मिक स्थल देशभर के लोगों को आकर्षित करते हैं। हस्तिनापुर का इतिहास जानना और यहां की विरासत को करीब से देखना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्राचीन स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए। हस्तिनापुर में राष्ट्रीय म्यूजियम बनना चाहिए। इस अवसर पर चेयरपर्सन के पति प्रवीण खटीक, संदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed