{"_id":"6148ea3b8ebc3eb62048296f","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd226274736","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को मारे थप्पड़ का बदला लेने को दोस्त ने की थी अमित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को मारे थप्पड़ का बदला लेने को दोस्त ने की थी अमित की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई को मारे थप्पड़ का बदला लेने को दोस्त ने की थी अमित की हत्या
मोदीनगर। निवाड़ी की आवास विकास कॉलोनी में हुई जिला बदर अमित कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके गांव के ही दोस्त अजय निवासी याकुतपुर मवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अमित ने घटना से कुछ दिन पहले अजय के भाई को थप्पड़ मारा था। जिसका बदला लेने के लिए ही अजय ने साथी के साथ मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बंद मकान में बालू रेत के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस हत्यारोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है।
निवाड़ी में आवास विकास कॉलोनी के बंद पड़े मकान के अंदर 6 सितंबर को एक युवक का शव बालू रेत के ढेर में दबा हुआ मिला था। मृतक की शिनाख्त निवाड़ी क्षेत्र के गांव याकुतपुर मवी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई थी। अमित के पिता ने गांव के ही लीलू गुर्जर और अजय को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। निवाड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों में से अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शुरू में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती दिखाने पर जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने साथी लीलू के साथ मिलकर अमित की हत्या की।
शराब पिलाने के बहाने बुलाया, नशा होने पर गला दबा दिया
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अमित ने कई महीने पहले अजय के भाई शीशपाल को चांटा मारा था। इसी का बदला लेने के लिए अजय ने अमित की हत्या की योजना बनाई थी। दो सितंबर को उसने शराब पिलाने के बहाने अमित को घटनास्थल पर बुलाया। जब अमित नशे में हो गया तो साथी लीलू के साथ मिलकर अमित की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं बालू के ढेर में दबा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हत्या करने के बाद अमित का हाथ भी काट दिया था। मृतक अमित का आपराधिक इतिहास था और वह जिला बदर चल रहा था। पुलिस का कहना है कि फरार लीलू गुर्जर की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।