फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

भोजपुर में एल्कोहल फैक्टरी में लगी आग, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भोजपुर में एल्कोहल फैक्टरी में लगी आग, एक की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित एक एल्कोहल फैक्टरी के टैंकर में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया जिन्हें तहसीलदार ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

भोजपुर गांव से आगे हापुड़ मार्ग पर गाजियाबाद निवासी सुधन रावत, विजय रावत तथा पवन मित्तल की गाजियाबाद ऑर्गेनिक लिमिटेड के नाम से एल्कोहल फैक्टरी है। बताया गया कि यहां देसी शराब और एथेनॉल बनाया जा रहा है। फैक्टरी में केमिकल से भरे कई टैंकर हैं। मंगलवार देर शाम एक टैंकर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर भगदड़ गच गई। आग की चपेट में आकर श्रमिक विनोद कुमार पुत्र रामवीर निवासी गांव तलहेटा थाना भोजपुर गंभीर रूप से झुलस गया। विनोद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ सुनील कुमार सिंह और एफएसओ मामचंद बड़गुजर मौके पर पहुंचे। फायरबिग्रेड की कई गाड़ियां आग को नियंत्रित करने में जुट गई। भीषण आग को देखते हुए आसपास से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। बताया गया कि फैक्टरी परिसर में केमिकल के कई टैंकर खड़े हैं। अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सीएफओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि एल्कोहल फैक्टरी के टैंकर में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। आग के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed