फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

दवा कारोबारी के घर से 40 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news - फोटो : GHAZIABAD City
दवा कारोबारी के घर से 40 लाख की चोरी
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े दवा कारोबारी के घर करीब 40 लाख लाख की चोरी कर ली। दवा कारोबारी परिवार समेत एक सगाई समारोह में गया हुआ था। देर शाम घर लौटाने पर घटना का पता चला। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

चुड़ियाला गांव निवासी गौरव शर्मा और सौरव शर्मा का मोदीनगर में दवाइयों का थोक का व्यापार है। बताया गया कि बुधवार को उनकी रिश्तेदारी में सगाई समारोह था। दोपहर में परिवार के सभी लोग समारोह में शामिल होने के लिए मोदीनगर चले गए। देर शाम छोटा भाई सौरव घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। सौरव ने मामले की जानकारी बड़े भाई गौरव को दी। परिवार के लोग आननफानन घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। कारोबारी गौरव शर्मा ने बताया कि चोर सेफ का ताला तोड़कर करीब 20 लाख कैश और करीब इतनी ही राशि के जेवरात चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद भोजपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी। अहम सुराग मिले है। प्रथम दृष्टया घटना में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed