फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

पराली में लगी भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने 9 घंटे में बुझाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पराली में लगी भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने 9 घंटे में बुझाई
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगाविहार कॉलोनी में पशुओं के चारे के लिए रखी पराली में बृहस्पतिवार रात दो बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। दमकल की छह गाड़ियों ने नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित का आरोप है कि पराली में किसी ने जानबूझकर आग लगाई था। पुलिस जांच कर रही है।

मूलरूप से नबीपुर गांव निवासी महावीर सिंह गंगाविहार कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। वह डेयरी चलाते हैं। महावीर सिंह ने बताया कि पशुओं के चारे के लिए आसपास के छह से अधिक गांवों से पौने चार सौ बीघा खेत से धान की कटाई के बाद किसानों से पराली खरीदी थी। करीब 11 लाख रुपये की पराली खरीदकर कॉलोनी के पीछे से खेत में रखी थी। बृहस्पतिवार रात अचानक पराली में आग लग गई। कॉलोनी के लोगों ने पराली में आग लगने की सूचना दी। आग की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। महावीर सिंह का कहना है कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल की सिर्फ एक गाड़ी मौके पर पहुंची। भीषण आग होने के कारण और दमकल की 5 गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब नौ घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बावजूद शुक्रवार शाम तक पराली से धुआं उठाता रहा। आसपास के क्षेत्र में लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई थी। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed