फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

फल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत फरीदनगर कस्बे में पुलिस चौकी के पास स्थित फल की दुकान में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये के फल जलकर राख हो गए। पीड़ित व्यापारी ने चौकी पर घटना की तहरीर दी है।

फरीदनगर निवासी आबिद पुत्र नासिर फलों के बड़े व्यापारी हैं। कस्बे में पुलिस चौकी के पास उनकी दुकान है। बताया गया कि मंगलवार देर रात करीब दस बजे वह दुुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच दुकान में आग लग गई। आबिद का आरोप है कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। आग से पूरी दुकान और फल जलकर राख हो गए। बताया गया कि मंगलवार को ही व्यापारी आजादपुर मंडी से लाखों रुपये के फल खरीद कर लाया था। घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी नेता अयूब कुरैशी ने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक है। वह आए दिन कोई न कोई वारदात करते रहते हैं। प्रभावी कार्रवाई न होने के चलते उनके हौसले बुलंद हैं। अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो व्यापारी आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed