फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

एक्सप्रेस वे पर पत्थर मारकर सेना नायक से 1.22 लाख रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एक्सप्रेस वे पर पत्थर मारकर सेना नायक से 1.22 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के दुहाई गांव के पास चार बदमाशों ने पत्थर मारकर बुलेट सवार सेना नायक से 1.22 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए। बताया गया है कि बदमाशों ने महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे। आशंका है कि वे ट्रांसजेडर थे।

जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद सराय झाझन निवासी रोहित यादव सेना नायक है। उनकी पोस्टिंग अरुणांचल प्रदेश में चल रही है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। रोहित यादव ने बताया कि दो दिन पहले जनपद बागपत के मसूरी हसनपुर गांव अपने मामा ओमकार सिंह के पास गये थे, ओमकार सिंह बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। रविवार रात करीब 12:30 बजे वह मामा के घर से बुलेट से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रास्ते से सिकंदराबाद लौट रहे थे। दुहाई गांव के पास एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो किसी ने उनके मुंह पर पत्थर फेंककर मारा। पत्थर लगते ही बुलेट रफ्तार धीमी हुई तो चार बदमाश आ धमके। बदमाशों ने उनकी जेब से 1.22 लाख रुपये लूट लिए और एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। बताया कि बदमाशों ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कहीं ट्रांसजेंडर तो नहीं थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed