{"_id":"5e5bfdee8ebc3ef3a816f334","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd1951854175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की अधिकता और सड़क निर्माण से लगा 5 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की अधिकता और सड़क निर्माण से लगा 5 किमी लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो खबर
------------------
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। वाहनों की अधिकता और निर्माण कार्य के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा।
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रैपिड रेल निर्माण कार्य के लिए चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रविवार सुबह करीब नौ बजे से जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोरटा से लेकर गंगनहर तक लगे जाम में सैकड़ोें वाहन फंस गए। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। सुबह से लगा जाम देर रात तक लगा रहा। जाम में एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाडियां फंसी नजर आईं। जाम से बचने के लिए लोगों ने पाइपलाइन, कनौजा-कुशलिया और गंगनहर कांवड़ मार्ग का सहारा लिया। संख्या अधिक होने के कारण संपर्क मार्गों पर भी वाहन फंस गए। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और अधिकता के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिसकर्मी तैनात थे, जिससे हाईवे पर जाम न लग सके।