फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: पुलिस ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पुलिसकर्मी द्वारा ऑटो चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व आईपीएस और अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिताभ ठाकुर ने वीडियो को ट्वीट कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया है कि अवैध वसूली से इन्कार करने पर पुलिसकर्मी ऑटो चालक को सरेराह पीट रहा है। पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस, गाजियाबाद पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को टैग कर वीडियो ट्वीट किया गया है। दस सेकंड के वीडियो में पुलिस कर्मी सरेराह ऑटो चालक को पीट रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है। बताया गया है कि घटना मंगलवार दोपहर दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सर्वोदय अस्पताल के पास की है। वीडियो उनके संगठन नगर अध्यक्ष ने मधुर भारद्वाज ने बनाया है। ट्वीट में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। एसीपी मोदीनगर को मामले जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed