फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

मेरठ: ठेकेदार ने महिला श्रमिक से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ठेकेदार ने श्रमिक से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। एक गांव स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक महिला ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। महिला गुलावठी स्थित एक भट्ठे पर काम करती थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान गांव निडोरी निवासी ठेकेदार से हो गई। इसके बाद ठेकेदार अधिक वेतन दिलाने की बात कहकर महिला को मोदीनगर के एक गांव स्थित भट्ठे पर ले आया। आरोप है कि ठेकेदार एक दिन महिला को अकेला देखकर उसकी झौपड़ी में घुस गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ठेकेदार महिला पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। महिला ने विरोध किया तो उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके नाम पर एक बाइक भी फाइनेंस करा ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed