{"_id":"63deb2322d50b6481e075ce4","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd251790459-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में तान्या का चयन, घर पहुंचकर बधाई देने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में तान्या का चयन, घर पहुंचकर बधाई देने वालों का लगा तांता
Sun, 05 Feb 2023 11:46 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
तान्या का फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए चयन
- फोटो : GHAZIABAD City
मुरादनगर गाजियाबाद की बेटी तान्या कौशिक मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वह गाजियाबाद से अकेली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इससे पहले तान्या मिस फ्रेशर भी रह चुकी हैं। न्यू डिफेंस कॉलोनी में संजय कुमार परिवार समेत रहते हैं, वह दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं, पत्नी सीमा शर्मा आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं।
बेटी तान्या दिल्ली ओपन यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में मास्टर कर रही हैं। तान्या ने बताया कि उनका चयन नौ फरवरी को मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिये हुआ है। मॉडलिंग शो देखते देखते उनका ध्यान इस तरफ गया।
तान्या ने बताया कि मेरा सपना मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतना है, वह इसके लिए रोजाना तीन से चार घंटे मेहनत कर रही हैं, उन्हें उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज करेंगी। प्रतियोगिता में चयन पर शनिवार को हवन कराया गया, लोगों ने उनके घर पहुंचकर तान्या को बधाई दी।