{"_id":"63dd659f6ffd73351c4b09f5","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd251732152-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दीवार गिरने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दीवार गिरने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
दीवार गिरने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदी कपड़ा मिल परिसर में शुक्रवार दोपहर दीवार तोड़ते समय मलबे के नीचे दबकर श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक श्रमिक की पत्नी ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।
भोजपुर के फजलगढ़ गांव निवासी राहुल उर्फ रवल (32) अपनी मां और पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। राहुल मजदूरी आदि कर परिवार को पालन करते थे। बताया गया कि मोदी कपड़ा मिल परिसर में ठेकेदार वसीम द्वारा स्क्रैप निकालने का कार्य किया जा रहा है। कुछ दिन से राहुल भी वसीम के पास मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर दीवार तोड़कर मलबा निकालने का काम किया जा रहा था। इसी बीच दीवार अचानक भरभरा गिर गई। राहुल मलबे में दब गए। शोरशराबा सुनकर अन्य श्रमिक दौड़ हुए मौके पर पहुंचे और लहूलुहान राहुल का मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ दी देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि ठेकेदार ने काम कराते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की तथा राहुल को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए हुए थे। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला शांत कराया। एसीपी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।