फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में दबा बो दिया बाजरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मोदीनगर। फजलगढ में पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद तलाब के पास जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIABAD City
पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में दबा बो दिया बाजरा
विज्ञापन

मोदीनगर। फजलगढ़ गांव में 24 जनवरी से लापता बताई गई अंजू (32) का शव उसके पति दिनेश (35) की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को बरामद हुआ। इसी के साथ सनसनीखेज खुलासा हुआ कि दिनेश ने ही घर में गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पत्नी किसी और युवक से प्रेम करती थी। उसे यह बर्दाश्त नहीं था। इसलिए, उसकी जान ली। उसने पूछताछ में बताया कि एक फिल्म में उसने देखा था कि अगर शव न मिले तो पुलिस कार्रवाई करने में बेबस हो जाती है। इसलिए, उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए नई तरकीब अपनाई।
ठेले पर सब्जी बेचने वाले दिनेश ने पुलिस को बताया कि 25 की सुबह चार बजे हत्या के बाद वह शव को 200 मीटर कंधे पर लादकर ले गया था। उसे गन्ने के खेत के बराबर में नाले के पास फावड़े से चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। शव को गलाने के लिए 30 किलो नमक डाल दिया। फिर मिट्टी डालकर गड्ढा बंद किया। इसके बाद उस पर बाजरे के बीज बो दिए ताकि पौधे आने पर गड्ढा ही नजर न आए। कोई जानवर गड्ढा न खोद दे, इसलिए उसके चारों ओर लोहे के कंटीले तार लगा दिए थे।
विज्ञापन

इस पर भी डर बना रहता था कि कोई वहां पहुंच न जाए। इसलिए, वह दिन में छह बार निगरानी करने के लिए जाता था। साजिश यह थी कि बाजरे की फसल आने पर वहां गड्ढा नजर नहीं आएगा। फसल बड़ी होने तक शव गड्ढे के अंदर नमक से गल जाएगा। उसने आसपास के लोगों से कह दिया था कि पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग था। उसे लग रहा है कि वह उसके साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद दिनभर बेची सब्जी
दिनेश ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह चार बजे वह ठेला लेकर मंडी से सब्जी लाने के लिए निकला। पत्नी गेट बंद करने के लिए आई थी। उससे गेट खुलवाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को पशुओं के चारे के बीच में रख दिया था। इसके बाद वह ठेला लेकर निकल गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसने पूरे दिन सब्जी बेची। हत्या के 20 घंटे बाद रात को अंधेरे में वह शव को कंधे पर लादकर नाले के पास ले गया था। साजिश के तहत चार दिन बाद 29 जनवरी को उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भोजपुर थाने में दर्ज करा दी थी।
मायके वालों के आने से खुला राज
अंजू की हत्या का राज तब खुला जब बुधवार को उसके मायके से मां राजेश और अन्य लोग भोजपुर थाने पहुंचे। उन्होंने शक जाहिर कि अंजू के लापता होने में दिनेश का ही हाथ है। उससे पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि अंजू का दिनेश से कई बार झगड़ा हो चुका था। इस पर पुलिस ने दिनेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव बरामद कर लिया।
पत्नी का प्रेमी मेरी हत्या कर देता
पुलिस पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उसे अंजू की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। उसे पता चला था कि पत्नी प्रेमी के साथ उसकी हत्या की साजिश रच चुकी है।
वह दो बार प्रेमी के साथ जा चुकी थी। बहुत समझाने पर वापस आई थी। उसे लगता था कि वह किसी भी दिन उसे हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी।
उसने कई दिन पहले साजिश रच ली थी। 24 जनवरी की रात वह जागता रहा। बच्चों के गहरी नींद में सो जाने पर सुबह चार बजे पत्नी की हत्या की।
बच्चों को कुछ पता न चले, इसलिए हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने तक का काम रात के अंधेरे में ही किया। शव 25 की रात में बच्चों के सो जाने पर ठिकाने लगाया।
पत्नी की गुमशुदगी का यकीन दिलाने के लिए उसने पुलिस के सामने आंसू भी बहाए। पुलिस उस पर भरोसा कर रही थी लेकिन पत्नी के मायके वालों के आने से बात बिगड़ गई।

चिमटे से पीटने पर ठानी हत्या की
दिनेश ने हत्या करना कुबूल किया है। उसने बताया है कि सात दिन पहले उसने पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध किया था। इस पर पत्नी ने चिमटे से पीटा था। तभी उसकी हत्या करने की ठान ली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है।

फजलगढ में पत्नी की हत्या में आरोपी पति।

फजलगढ में पत्नी की हत्या में आरोपी पति।- फोटो : GHAZIABAD City

मृतका अंजू। फाइल फोटो

मृतका अंजू। फाइल फोटो - फोटो : GHAZIABAD City

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed