{"_id":"63ac98aab9612b44a748ae84","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2498860129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निवाड़ फैक्टरी और सोफा कवर गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निवाड़ फैक्टरी और सोफा कवर गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ फैक्टरी और सोफा कवर गोदाम में लगी आग
मोदीनगर। संतपुरा कॉलोनी में आबादी के बीच चल रही एक निवाड़ फैक्टरी और वहां बने सोफा कवर के गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल छह गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर निवासी नरेश अरोड़ा की संत साईंपुरा की बराबर वाली गली में निवाड़ फैक्टरी है। फैक्टरी के समीप ही शोभित गुप्ता का सोफे कवर का गोदाम है। मंगलवार रात करीब दो बजे निवाड़ फैक्टरी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने सोफा कवर गोदाम को भी अपनी जद में ले लिया। आग लगने के कारण दहशत में आए लोग घरों से बाहर आ गए। कुछ देर में फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग बढ़ती रही। इसे देख अन्य स्थानों से चार गाड़ियां और बुलाई गई। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग आग के कारणों का पता लगा रहा है।
बिना सुरक्षा मानकों के चल रही थी फैक्टरी
निवाड़ फैक्टरी के आसपास घनी आबादी है। फैक्टरी के समीप ही सोफा कवर गोदाम भी है। दोनों ही वस्तु अत्यधिक ज्वलनशील है। यहां आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण भी मौजूद नहीं थे। इसके अलावा फायर विभाग से भी एनओसी नहीं ली गई थी। फायर विभाग भी घनी आबादी के बीच बगैर मानकों के चल रही फैक्टरी से अनजान बना रहा।