फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

ट्रक बेचने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ट्रक बेचने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

मोदीनगर। पूर्वांचल निवासी एक युवक से ट्रक बेचने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोदीनगर थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

जनपद कुशीनगर निवासी सलमान ने मोदीनगर निवासी युवक पर ट्रक बेचने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से करीब 14 माह पूर्व एक 12 टायरा ट्रक दिखाकर उसका सौदा सलमान को कर दिया। सलमान ने तय धनराशि 7.5 लाख रुपये आरोपी युवक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। रकम ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपी युवक ने सलमान को ट्रक नहीं दिया। आरोपी युवक बार बार सलमान को टरकाता रहा। कुछ दिन बाद उसने ट्रक देने से इनकार कर दिया और रकम लौटाने का वादा किया। सोमवार को आरोपी युवक ने रकम लौटान के लिए सलमान को मोदीनगर बुलाया। सलमान अपने साथी के साथ कुशीनगर से मोदीनगर पहुंचा मगर आरोपी घर का ताला लगाकर भाग गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी विजय यादव का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed