{"_id":"634db244a91c470f664d1559","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd246259062","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
तमंचे के साथ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
मोदीनगर। भोजपुर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी ने रौब दिखाने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाया था। जिसे किसी यूजर ने ट्विटर पर टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने की जानकारी संज्ञान में आई। पुलिस ने छानबीन की तो वीडियो थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुजानपुर अखाड़ा निवासी युवक का निकला। एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान गांव निवासी सन्नी कश्यप के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी युवक सन्नी को तमंचे सहित देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ का कहना है कि युवक को तमंचा सप्लाई करने वाले का पता लगाया जा रहा है।