{"_id":"634db1920a75661d776d961a","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2462588176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी बस, 15 से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी बस, 15 से अधिक यात्री घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर खंजरपुर गेट के सामने सोमवार को मोदीनगर से हापुड़ जा रही रोडवेज की हापुड़ डिपो की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक और परिचालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गए।
सोमवार सुबह मोदीनगर बस स्टैंड से बस हापुड़ के लिए चली। घायल यात्री दिनेश, अश्वनी, नेहा व भावेश ने बताया कि वह हापुड़ के लिए रोडवेज बस अड्डे से बैठे थे। राज चौपले से भी कई सवारी बैठी और करीब 40 यात्री बस में सवार थे। चालक बस को तेजी से दौड़ा रहा था। कुछ यात्रियों ने चालक को बार-बार टोका भी मगर वह नहीं माना और करीब पांच किमी चलने के बाद खंजरपुर गेट के सामने बस नाले में पलट गई।
बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व राहगीरों ने घायलों को बस निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों में हापुड़ स्थित भगवानुपर निवासी वृद्घा कैलाशो देवी और कस्तूरी देवी की हालत गंभीर है। मामूली रूप से अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर चालक और परिचालक नहीं मिले। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।