फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

फैक्टरी में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार लूट का खुलासा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फैक्टरी में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा किया है। बदमाशों ने चोरी की सूचना पर पहुंचे कर्मचारी से बाइक भी लूट ली थी। इनके कब्जे से फैक्टरी से चोरी हुआ सामान, लूटी गई बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।

गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी संजय धामा की प्रिंटिंग रोल बनाने की फैक्टरी है। 28 अगस्त को करीब बदमाशों ने फैक्टरी में धावा बोलकर लाखों रुपये कीमत का तांबा और अन्य कीमती सामान चोरी किया था। चोरी की सूचना पर पहुंचे फैक्टरी के श्रमिक से बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। बदमाशों ने श्रमिक को पीटकर घायल कर दिया था। चोरी की वारदात फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फैक्टरी में चोरी और श्रमिक से बाइक लूट की दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर चोरी और लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरिफ और खालिद निवासी ककराला थाना फेस-टू नोएडा ने फैक्टरी में चोरी की थी और शकील निवासी ककराला ने बाइक लूटी थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तांबा, निकिल प्लेट, मिनी ट्रक, कार और लूटी गई बाइक की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed