फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

छात्रावास में मिली गंदगी, नहीं था हाथ धोने का साबुन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छात्रावास में मिली गंदगी, नहीं था हाथ धोने का साबुन
विज्ञापन

मुरादनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि छात्रावास में गंदगी के साथ ही काफी अव्यवस्था देखने को मिली। शौचालय में छात्राओं को हाथ धोने के लिए साबुन तक नहीं रखा गया था।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में सीढ़ियों के पास खुले में बैटरी और इनवर्टर रखे मिले। इससे कभी कोई हादसा हो सकता है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। डीएम ने पालिका को विद्यालय के मुख्य द्वार तक मार्ग बनवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंची और उड़द की दाल, चावल, आटा व मसालों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बीमार छात्राओं को अस्पताल से मिली छुट्टी
बीमार हुई छात्राओं को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी छात्राओं के स्वस्थ होकर हॉस्टल पहुंचने पर ताली बजाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने आराम किया। पांच छात्राएं गईं घर, आज आएंगी वापस
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी के बाद छात्रावास पहुंची कई छात्राओं ने अपने घर जाने की इच्छा जताई। छात्रा रोशनी, खुशबु, समरीन, सारिका, साहिबा परिजनों के साथ अपने घर चली गई। शुक्रवार यह छात्राएं वापस छात्रावास आएंगी।
29 छात्राएं हुई थीं बीमार
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली 29 छात्राओं की बुधवार शाम को खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई थी। जिसमें 17 छात्राओं को गाजियाबाद और 12 छात्राओं को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।
मोदीनगर एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के बाद हॉस्टल पहुंची छात्राओं का हाल जाना। विद्यालय में सुबह शाम साफ-सफाई के निर्देश दिए गए, अस्पताल से आए छात्राओं को खिचड़ी खिलाने के लिए कहा गया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल में छात्राओं का हाल जाना। उनके साथ पूर्व विधायक वहाब चौधरी, मेरठ मंडल प्रभारी विनोद प्रधान, राजकुमार सैन, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष मनोज भारती, मुरादनगर नगर अध्यक्ष इमरान, शादाब सैफी, मुकेश कुमार, ओमवीर गौतम, नवीन बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed