{"_id":"630a74fc42dbea040e63b397","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd243628254","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़: दर्दनाक हादसे में दो इंजीनियरों की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़: दर्दनाक हादसे में दो इंजीनियरों की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल
Mon, 29 Aug 2022 09:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:03 AM IST
सार
दर्दनाक हादसे में दो इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवाड़ी गंगनहर मार्ग पर पैंगा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो इंजीनियर पुष्पेंद्र और दीपक हुड्डा की मौके पर मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस गंगनहर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के जनपद रोहतक स्थित कलोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह (37) एक संस्थान में इंजीनियर थे। शुक्रवार रात वह अपने साथी अर्बन स्टेट निवासी इंजीनियर दीपक हुड्डा (29) और सहकर्मी लोकेश व उदय के साथ कार से रोहतक से मुरादनगर से वह गंगनहर पटरी मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पटरी मार्ग पर पैंगा गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह और दीपक हुड्डा का मृत घोषित कर दिया। लोकेश और उदय की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजन शनिवार को बिलखते थाने पहुंचे। गनीमत रही की हादसे के बाद कार गंगनहर में नहीं गिरी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सिरफिरे की धमकी: शादी से पहले घर से उठा ले जाऊंगा, मंगेतर ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार, जानें- क्या है माजरा
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र के भाई प्रदीप के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत में दाखिल की जाएगी चार्जशीट, घर से फरार है पूरा परिवार, ये है पूरा मामला