एक खौफनाक कत्ल: जीजा के प्यार में डूबी थी पत्नी, पति के साथ होकर भी उसकी न थी, इसी शक में हुआ खूनी खेल
एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश रुकसाद अपने साथी वकील के साथ थाने पहुंचा था और अपना जुर्म कबूल किया। रुकसाद पर लूट के छह से अधिक मामले दर्ज हैं। तीन माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी से प्रेम संबंध के शक में हिस्ट्रीशीटर ने साथी के साथ मिलकर अपने साढ़ू की हत्या कर दी। मंगलवार को आरोपी रुकसाद साथी वकील के साथ थाने में सरेंडर करने के लिए पहुंचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर साढ़ू कासिम का शव खुर्रमपुर-सलेमाबाद से ईख के खेत से बरामद किया। कासिम पांच दिन से लापता था। परिजनों ने नामजदों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इस पर नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
शीतलपुरी कॉलोनी में कासिम पुत्र जावेद अपनी पत्नी अफरोज, अपनी मां फिरदोस, नौ माह की बेटी इकरा, छोटे भाई हासिम के साथ रहता था। वह ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाता था। 29 जुलाई को कासिम अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर की थी। परिजनों ने 30 जुलाई को नेकपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रुकसाद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज कर परिजनों को उसे तलाशने के लिए कहा था।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश रुकसाद अपने साथी वकील के साथ हाथ उठाकर थाने पहुंचा। उसने 29 जुलाई को ही अपने साढ़ू कासिम की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में रुकसाद ने बताया कि कासिम की पत्नी और उसकी पत्नी सगी बहनें हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था।
करीब एक साल पहले रुकसाद जेल गया था। रुकसाद को शक था कि उसकी पत्नी से कासिम के प्रेम संबंध थे, इतना नहीं उसे यह भी शक था कि कासिम ने उसकी नवजात बेटी की हत्या की थी। इसी का बदला लेने के लिए अगवा के बाद कासिम की हत्या की।