{"_id":"62bf4d743b34a00952417204","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2409062166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर घुमाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची छेड़छाड़ करने वाले का मुंह काला कर घुमाया
मोदीनगर। एक कॉलोनी में पांच वर्षीय बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा छेड़खानी करने और आरोपी का मुंह काला कर क्षेत्र में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
नगर निवासी एक श्रमिक की पांच वर्षीय बच्ची खेलते वक्त अचानक लापता हो गई। लोग बच्ची को खोजते हुए एक घर में पहुंचे तो वहां किराये पर रहने वाला एक व्यक्ति बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों को देखते ही बच्ची उनसे लिपटकर रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके मुंह पर कालिख पोत कर मोहल्ले में घुमाया। लोगों ने व्यक्ति की पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घटना से संबंधित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में किसी काी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है।