{"_id":"606a1a738ebc3e8ca25454cb","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd216598264","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में नहाते समय बहे चार किशोर, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में नहाते समय बहे चार किशोर, दो को बचाया
विज्ञापन

मुरादनगर। रविवार को नहाने आए चार किशोर गंगनहर में बह गए। वहां मौजूद गोताखोरों ने पानी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद दो किशोर तो बाहर निकाल लिए गए, लेकिन राजन (15) निवासी नंदग्राम और आकाश (16) निवासी गुलधर जागृति विहार बह गए। आकाश का परिवार मूलरूप से बुलंदशहर के स्याना का रहने वाला है। राजन और आकाश अपने-अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंगनहर पर पहुंचे थे। सूचना पर लापता किशोरों के परिजन भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पानी में बहे किशोरों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
मुरादनगर एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि थाना नंदग्राम के कृष्णानगर निवासी राजन (15) पुत्र विनोद कुमार रविवार दोपहर अपने दोस्त अजीत व शोभित के साथ मुरादनगर गंगनहर में नहाने के लिए आया था। दोपहर करीब 12:30 बजे गंगनहर घाट के पास तीनों नहाने लगे। थोड़ी देर बाद तीनों पानी के तेज बहाव में बह निकले। खुद को डूबता देख तीनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजीत व शोभित को गंगनहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन राजन बह गया। काफी कोशिश के बाद भी राजन का पता नहीं चल सका है। राजन मां-बाप का इकलौता बेटा व दो बहनों का इकलौता भाई था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरी घटना में दोपहर करीब 2.30 बजे गुलधर जागृति विहार कॉलोनी निवासी आकाश (16) पुत्र नरेंद्र कुमार गंगनहर में नहाते समय बह गया। आकाश भी अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था। उसके दोस्त गंगनहर घाट किनारे पर बैठे थे, जबकि वह नहाने के लिए गंगनहर में उतर गया और गहरे पानी में बह गया। आकाश को भी गोताखोरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि दोनों किशोरों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। किशोरों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
गंगनहर घाट पर सुरक्षा के नहीं इंतजाम
गर्मी शुरू होते ही गंगनहर में नहाने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। नहाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना आते हैं, लेकिन इसके बावजूद गंगनहर पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर भी प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। बता दें कि मोदीनगर एसडीएम ने कोविड-19 के चलते पिछले साल नहर में नहाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद लोग नहर में नहाने के लिए आते हैं और हादसे का शिकार हो जाते है।