फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

गंगनहर में स्टंट करते युवकों की वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गंगनहर में स्टंट करते युवकों की वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर पर बने बस के पुराने पुल की रेलिंग पर चढ़कर मंगलवार रात तीन युवक छलांग लगाकर स्टंट दिखा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मंदिर के महंत को अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रशासन ने कोरोना कॉल के दौरान नहर में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मंगलवार रात गंगनहर पर बने बस के पुराने पुल की रेलिंग पर चढ़कर तीन युवक खड़े हो गए। एक के बाद तीनों युवक नहर में छलांग लगाकर स्टंट कर रहे थे। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि शराब के नशे में तीन युवक रेलिंग पर चढ़ थे। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। नहर में छलांग लगाने का युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed