फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Car fell into 50 meter deep ditch, Meerut resident Meerut Shubham Saini died, accident happened in Chakrat

UP: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, मेरठ निवासी मेजर शुभम सैनी की मौत, चकराता में हुआ हादसा

Sun, 18 Jan 2026 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Updated Sun, 18 Jan 2026 03:00 AM IST
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ स्थित घसौली गांव निवासी मेजर शुभम सैनी किसी कार्य से जा रहे थे। देहरादून-चकराता मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। शुभम के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
UP: Car fell into 50 meter deep ditch, Meerut resident Meerut Shubham Saini died, accident happened in Chakrat
मेजर शुभम सैनी की फाइल फोटो।

विस्तार

मेरठ के घसौली गांव निवासी मेजर शुभम सैनी (27) की कार शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे देहरादून-चकराता मार्ग पर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चकराता के छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर 10 के पास हुए हादसे के बाद सैन्यकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल मेजर को खाई से निकाला सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तुरंत सैनिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र स्थित उनके गांव घसौली निवासी परिजनों का कहना है कि शुभम सैनी किसी कार्य से चकराता से देहरादून जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उन्होंने अपनी कार से नियंत्रण खो दिया। इससे उनकी कार खाई में जा गिरी। 2-2 बटालियन के चकराता स्थित मुख्यालय में तैनात मेजर सैनी वर्ष 2019 में लेफ्टिनेंट के पद पर सेना में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें मेजर पद पर पदोन्नति मिली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका विवाह नहीं हुआ था। उनके बड़े भाई तुषार व बहन निधि भी अविवाहित हैं। परिवार के सदस्य सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं। घटना पर पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, हिंदू महासंघ के अध्यक्ष मांगे शर्मा, डॉ. विकास खटीक सहित कई गणमान्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की। पोस्टमार्टम के बाद मेजर के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह गांव लाया जाएगा। यहां सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि देने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed