फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gfdgfdgfdgfdgfdgfdgfd

Meerut News: साढ़े सात ताेला सोना या 52 तोला चांदी के हैं मालिक तो कुर्बानी वाजिब-शहर काजी

Fri, 14 Jun 2024 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
gfdgfdgfdgfdgfdgfdgfd
साढ़े सात ताेला सोना या 52 तोला चांदी के हैं मालिक तो कुर्बानी वाजिब-शहर काजी
विज्ञापन

-शाही ईदगाह में सवा सात बजे होगी नमाज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अगर अहले ईमान के पास साढ़े सात तोला सोना या 52 तोला चांदी है, तो आप पर कुर्बानी वाजिब है। यह कहना है मेरठ के शहर काजी जैनुस साजिदीन सिद्दीकी का। जिस पर जकात वाजिब है, उस पर कुर्बानी भी वाजिब है। शहर काजी ने कहा कि कुर्बानी के लिए जानवर लेते समय ध्यान रखें कि उसमें कोई ऐब न हो, जानवर तंदरुस्त हो, बकरा एक साल से कम की उम्र का न हो और भैंस दो साल से कम की न हो। उन्होंने बताया कि बकरीद शरीयत व परंपरा के अनुसार सोमवार को मनाई जाएगी। नमाज सुबह सवा सात बजे ईदगाह में होगी।

शहर काजी ने बताया कि कुर्बानी के समय दूसरे मजहब के जज्बात का भी ध्यान रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे समाज में नाइत्तेफाकी पैदा हो। प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी से बचें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का गोश्त गरीबों में बांटे खासकर ऐसे परिवारों को जरूर पहुंचाएं जिनके घर में कुर्बानी न हुई हो। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष खुले में न फेंकें। जानवर की खाल मदरसों में देें। कुर्बानी का गोश्त बांटने के लिए निकलें तो ध्यान रखें कि वह खुला न हो। अगर आपके पास पैसे नहीं हैं और आपकी कुर्बानी की हैसियत नहीं है, तो कुर्बानी बिल्कुल न करें। उधार के पैसे से जानवर खरीदकर भी कुर्बानी न करें। यह कुर्बानी हजरत इब्राहिम की याद में मनाई जाती है जब अल्लाह के हुक्म से वह अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने जा रहे थे और छुरी के नीचे अल्लाह ने हजरत इस्माइल को हटाकर एक दुंबा पेश कर दिया। अल्लाह इब्राहिम का इम्तेहान ले रहा था। इसी याद में यह त्यौहार मनाया जाता है।
विज्ञापन

कब कहां होगी नमाज
शाही ईदगाह- सवा सात बजे
लालकुर्ती में भइया जी की मस्जिद - साढ़े सात बजे
वक्फ बाले मियां की मस्जिद -सात बजे
मस्जिद शाह नत्थन- साढ़े सात बजे
फैज ए आम- पौने सात बजे
दरबार ए हुसैनी मस्जिद, जैदी फार्म-आठ बजे
मस्जिद अल मुर्तजा, जैदी सोसाएटी- साढ़े आठ बजे
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed