फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get KYC done for Farmer Registry and Ration Card

Meerut News: फार्मर रजिस्ट्री और राशन कार्ड के लिए केवाईसी कराएं

Sun, 29 Dec 2024 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Get KYC done for Farmer Registry and Ration Card
सरधना। तहसील सरधना क्षेत्र में लगातार कवायद के बाद भी किसानों ने अभी भी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे किसान आगामी वर्ष में पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और राशन कार्ड ई-केवाईसी को समय से पूरा कराने के लिए तहसील प्रशासन ने कोटेदारों के साथ बैठक की। साथ ही निर्धारित तिथि तक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील के गांवों में फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने क्षेत्र के सभी राशन डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अति आवश्यक है। सभी किसान ई-केवाईसी के साथ ही फार्मर रजिस्ट्री भी बनवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा अगली किस्त से वंचित हो जाएंगे। पोस मशीन के माध्यम से राशन कार्ड धारक को ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने बैठक में सभी पीडीएस डीलरों को इस कार्य में युद्ध स्तर पर लग जाने का निर्देश दिया। कहा कि लापरवाह राशन विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि पीएम सम्मान निधि योजना में अपात्र, मृतक, पेंशनर, नौकरीपेशा शामिल हैं। पात्रों को योजना का सीधा लाभ मिले, इसके लिए शासन ने फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि ई-केवाईसी करना बहुत ही आसान है। किसान स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के माध्यम से पीएम किसान जीओवी एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। भाषा चयन करते हुए लॉगिन करें। इसके बाद लाभार्थी का चयन करें। पीएम किसान पंजीकरण अथवा आधार संख्या भरने के बाद ओटीपी पर क्लिक करें। किसान के आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने पर लॉगिन बटन पर क्लिक करके छह अंक का एमपिन बनाएं। इसके बाद कंस्टेट फार्म भरकर स्कैन फेस पर क्लिक करके किसान स्वयं का फोटो खींच कर डालें। इसके बाद पुन: एमपिन डालकर सबमिट करें, इसके बाद ई-केवाइसी पूरी हो जाएगी।

बैठक में एसडीएम ने राशन डीलरों को हिदायत दी कि शत प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा कर कार्यालय में रिपोर्ट सबमिट करना सुनिश्चित करें। कहा कि पीएम सम्मान निधि के अलावा अगर तय समय सीमा के अंदर लाभार्थी का ई-केवाईसी नहीं हुआ तो राशनकार्ड स्वत: समाप्त हो जाएगा। इस दौरान नायब राहुल सिंह, आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, जतिन गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed