{"_id":"63a4c77180b1d819a4778406","slug":"genome-sequencing-will-be-done-for-every-corona-patient-s-sample-meerut-news-mrt6188951164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोरोना के हर मरीज के सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोरोना के हर मरीज के सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के हर मरीज के सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
मेरठ। कोरोना पॉजिटिव आने वाले हर मरीज की अब जीनोम सिक्वेंसिग कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि कहीं चीन में हाहाकार मचाने वाले ओमिक्रोन सब वेरिएंट बीएफ.7 तो नहीं है। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की निगरानी शुरू कर दी गई है। लक्षण मिलने उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे। विदेश से आने वालों की निगरानी का जा रही है, जिसमें भी कोरोना जैसे लक्षण होते हैं, उनकी जांच कराई जाती है। जिले में बृहस्पतिवार को 385 लोगों की जांच की गई, जिनमें से किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि अभी कम सैंपलों की जांच कराई जा रही है। सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। आवश्यकतानुसार कोविड स्वास्थ्य केंद्रों को फिर से क्रियाशील किया जाएगा। जिला कोविड प्रबंधन कमेटी क्रियाशील है। कोविड के केसों में वृद्धि के साथ ही समस्त स्वास्थ्य इकाइयों को एक्शन प्लान के साथ सक्रिय किया जा रहा है। अभी तक 2950300 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज और 750039 लोगों को तीनों डोज लग चुकी हैं। जिले में 630 कोविशिल्ड और 3210 डोज कोवैक्सिन की हैं। जिले में टीकाकरण 94 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जो लोग रह रहे हैं, वे फिर से टीकाकरण करा सकते हैं। कोविड के मद्देनजर प्रदेश में अलर्ट जारी किए जाने के बाद मेरठ में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।