फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GD Goenka Public School won by one wicket

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल एक विकेट से विजयी

Fri, 29 Aug 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
GD Goenka Public School won by one wicket
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और गोयंका पैंथर्स ने मैच जीते। पहले मैच में गोयंकन जूनियर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 115 रन बनाए। इसमें प्रणव ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कियान और विवान त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल जूनियर ने 18.5 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें मनराज ने 27 रन बनाए। प्रणव ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए। एक विकेट से जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल ने मैच जीता। दूसरे मैच में गोयंका पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसमें तनरजौत ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में भाविक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयंकन थंडरबोल्ड इलेवन की टीम 130 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें पार्थ ने 31 रन बनाए। गोयंका पैंथर्स ने 10 रन से मैच जीता। गेंदबाजी में हेमांग ने दो, अर्थव ने दो विकेट लिए। स्कूल प्रधानाचार्य आरती कुमार ने सभी टीमों को बधाई दी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 6 से 10 वर्ष वर्ग में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल व गोयंकन वॉरियर्स फाइनल में पहुंची। 10 से 12 साल के वर्ग में गोयंका पैंथर्स और गोयंकन इलेवन फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed