फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gaziabad and partapur police grab illigal liquor factory

मुर्गी फार्म की आड़ में बन रही थी शराब, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Tue, 13 Apr 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
gaziabad and partapur police grab illigal liquor factory
मुर्गी फार्म की आड़ में बन रही थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। पंचायत चुनाव में खपाने के लिए मुर्गी फार्म की आड़ में अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही थी। गाजियाबाद और परतापुर पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग की टीम ने परतापुर के गगोल रोड पर कताई मिल चौकी के पास छापा मारकर यह भंडाफोड़ किया। यहां से करीब पांच लाख रुपये की शराब बरामद की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि उसका भाई फरार हो गया। गाजियाबाद पुलिस शराब और आरोपी को लेकर रवाना हो गई।
गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गगोल रोड पर मुर्गी फार्म में शराब तैयार की जा रही थी। सोमवार को गाजियाबाद पुलिस की टीम आबकारी टीम के साथ परतापुर पुलिस को साथ लेकर गगोल रोड पहुंची। यहां पुलिस ने गौतम निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई रवि भाग निकला। यहां से पुलिस ने 250 पेटी शराब और बीयर की मिलाकर बरामद की है।
विज्ञापन

गौतम ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में शराब की सप्लाई की जानी थी। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खान का कहना है कि आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वहां की पुलिस को इनपुट मिला था। इसके बाद शराब की फैक्टरी पकड़ी है। यह कुछ दिनों से शराब बनाकर सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पंचायत चुनाव में सप्लाई के लिए यहां शराब बनाई जा रही थी और कुछ शराब हरियाणा से तस्करी कर यहां लाई भी गई थी। शराब के धंधे से जुडे़ पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन जिलों में यहां से शराब की सप्लाई हुई है और आगे होनी थी।

----
पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर चल रहा था धंधा
- सबसे हैरानी की बात यह है कि कताई मिल पुलिस चौकी के पास ही यह धंधा चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस इससे बेखबर रही। इसके चलते गाजियाबाद की पुलिस को आकर कार्रवाई करनी पड़ी। यह चौकी महज 200 मीटर की दूरी पर ही है। पंचायत चुनाव के लिए अवैध शराब का धंधा पुलिस की नाक के नीचे ही चल रहा है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed