{"_id":"694eb20fcd521422e801a83a","slug":"gave-training-to-anganwadi-workers-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105889-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
बीआरसी माछरा पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया जाता हु
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा पर 23 दिसंबर से चल रहे को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का कुशल समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के निर्देशन में बेसिक शिक्षा एवं समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आयोजित कराया गया।
कार्यक्रम का समापन माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कहा कि सभी बच्चों में समझ विकसित करना हम सब की जिम्मेदारी हैं। खासकर दिव्यांग बच्चों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो आप सभी ने सीखा है उसे सहानुभूतिपूर्वक बच्चों तक पहुंचाएं और जागरूक करें।
प्रशिक्षण में विशेष शिक्षक टीओटी शिवकेश तिवारी, प्रमोद कुमार व प्रदेशीय प्रशिक्षक तशरीफ अली शामिल रहे। प्रशिक्षण के समापन पर तरन्नुम जहां, यासीन बानो, शमा, नाजनीन, रीना, चंचल, सुधा, राखी, राधा, विमलेश, निशि, ममता, अनुराधा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।