{"_id":"6731278150dc8bf0560b5025","slug":"gave-the-mobile-to-be-repaired-83-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-meerut-news-c-72-1-smrt1021-124272-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोबाइल ठीक करने को दिया, खाते से 83 हजार रुपये निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोबाइल ठीक करने को दिया, खाते से 83 हजार रुपये निकले
विज्ञापन
मेरठ। मोबाइल ठीक करने के लिए एक दुकान पर देना इस्लामाबाद के छिलौरा गांव निवासी आदेश कुमार को महंगा पड़ गया। युवक के बैंग खाते से तीन दिन में 83 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मोबाइल शॉप संचालक पर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए मेडिकल थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस्लामाबाद छिलौरा गांव निवासी आदेश कुमार एक खेल उत्पाद बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता है। तीन नवंबर को उसका मोबाइल खराब हो गया था। उसने जेल चुंगी के निकट एक दुकान पर ठीक करने के लिए दिया था। इसके बाद तीन नवंबर की शाम से पांच नवंबर तक उसके खाते से 83 हजार रुपये की निकासी विभिन्न खातों में फोनपे के माध्यम से हुई।
पीड़ित के मुताबिक जिस दौरान उसके खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, मोबाइल दुकानदार के पास था। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और बाद में थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।