फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gave infromation shri shrut panchmi parv

श्री श्रुतपंचमी पर्व के बारे में जानकारी दी

Thu, 28 May 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
gave infromation shri shrut panchmi parv
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर स्थित तीर्थ धाम चिदायतन में ऑनलाइन आध्यात्मिक सत्पुरुष कानजी स्वामी, पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट व अखिल भारतीय युवा फेडरेशन द्वारा आयोजित जैन संस्कार ई-शिविर में दूसरे दिन श्रुतपंचमी पर्व पर विशेष कार्यक्रम हुए। प्रारंभ में मंगलाचरण का पाठ किया गया। जिनेंद्र भगवान की पूजा-अर्चना की गई। पंडित डॉ. हुकुमचंद भारिल्ल का संबोधन हुआ। उन्होंने श्रुतपंचमी की महत्ता के बारे में बताया। बालक व बालिकाओं के इस शिविर के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार करने के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग धार्मिक आस्था में कम रुचि लेता है। उसके लिए यह बहुत आवश्यक है कि वह ज्यादा से ज्यादा ध्यान धर्म की ओर लगाए। डॉ. मनीष शास्त्री, पंडित जिनेंद्र शास्त्री व पंडित निखिल शास्त्री द्वारा जैन धर्म के मूल सिद्धांत जैसे णमोकार मंत्र, देव शास्त्र पूजा, पाप, कषाय, तीन लोक की महत्ता व श्री श्रुतपंचमी पर्व के बारे में विस्तार से बताया। कथा सुबह 9:30 से शाम 4:40 तक चली। उसके बाद जिनेंद्र भक्ति व सामूहिक पूजन हुआ। कार्यक्रम के लिए प्रवक्ता अरुण कुमार जैन, सौरभ जैन, अजय जैन, संयम जैन, आयुष जैन, नकुल जैन, मुकेश जैन, अजित प्रसाद जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed