फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gave information about loss in reservation due to conversion

Meerut News: धर्मांतरण से आरक्षण में होने वाले नुकसान की जानकारी दी

Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gave information about loss in reservation due to conversion
मेरठ। सामाजिक संस्था अग्नि समाज के द्वारा मंगलवार को शंकरनगर फेस टू में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने दलितों को धर्मांतरण से होने वाले एससी आरक्षण के नुकसान की जानकारी दी। प्रियंक कानूनगो ने मेरठ में दलित समुदाय को आगाह करते हुए कि अगर वे हिंदू, बौद्ध या सिख धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म में परिवर्तित होते हैं तो वे अनुसूचित जाति के आरक्षण और सरकारी लाभों से वंचित हो जाएंगे। तीन महीने पहले इसी इलाके में एक ईसाई धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। आरोपियों ने अपने घर को एक अवैध चर्च में बदल रखा था। हर रविवार दलित हिंदुओं को ‘प्रार्थना सभा’ में बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। ऐसे गिरोह से सावधान रहने की जरूरत है। सामाजिक संस्था अग्नि समाज की संस्थापिका स्वाति शर्मा ने कहा कि देशभर के कई इलाकों में दलित समाज के लोग धर्मांतरण माफियाओं के जाल में फंस रहे हैं। वे संवैधानिक अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से वंचित हैं। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ प्रवीन कुमार गौतम, तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, सर्वेश उपाध्याय, गौरव पाराशर, उत्तम शर्मा, अंकुर शर्मा, दिपांशु शर्मा सहित शंकरनगर काॅलोनी के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed