फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gauri become miss fresher in medical College

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में गौरी बनीं मिस फ्रेशर, वैभव मिस्टर फ्रेशर

Sat, 20 Dec 2025 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
gauri become miss fresher in medical College
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2025 के नए छात्र-छात्राओं का अभिनंदन हुआ। एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती और धमाल किया। कार्यक्रम में छात्रा गौरी गुप्ता को मिस फ्रेशर और वैभव डबास को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
शरीर रचना विभाग की ओर से समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। प्राचार्य ने कहा कि कौशल युक्त एवं प्रशिक्षित चिकित्सक समाज के लिए बहुत ही आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। हमें अच्छे चिकित्सक बनने के लिए सतत अध्ययनरत रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्थान में शिक्षकों द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, जिससे यहां के विद्यार्थी योग्य चिकित्सक बनकर समाज में योगदान करते हैं। चिकित्सक आजीवन गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सीखता रहता है। आप सभी अपनी पढ़ाई के दौरान प्रतिदिन चिकित्सकीय कौशल को बढ़ाएं।
विज्ञापन

समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. प्रीति सिन्हा रहीं। एनाटॉमी सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट शिवानी सिंह और सचिव अरीबा सिद्दीकी ने भी नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान सत्र 2025 की एनाटॉमी सोसायटी के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए। संयोजन एनाटोमी सोसायटी अध्यक्ष डॉ. प्रीति सिन्हा एवं डॉ. अंतिमा गुप्ता ने किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. सीमा जैन, डॉ. यास्मीन उस्मानी, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा रानी, डॉ. अंशु टंडन, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed