फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurav Gurjar became the president of Ramlila Committee for the eighth time

रामलीला कमेटी के आठवीं बार अध्यक्ष बने गौरव गुर्जर

Mon, 04 Aug 2025 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Gurjar became the president of Ramlila Committee for the eighth time
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चुनने के बाद माला पहनकर सम्मानित करते पदाधिकारी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री कृष्ण मंदिर में श्री रामलीला मंचन के लिए आयोजित श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में सहमति से लगातार आठवीं बार गौरव गुर्जर को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कमेटी अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने कहा कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक नगरी में श्री रामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामायण हमारा एक पवित्र ग्रंथ है। श्री रामलीला मंचन से प्रभु श्रीराम के जीवन से हमें प्रेरणा लेने का संकल्प लेना चाहिए। रामायण हमारा प्राचीन ग्रंथ है।
विज्ञापन

श्री रामलीला का मंचन को निरंतर जारी रखने के लिए कमेटी के पदाधिकारी द्वारा विशेष चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। कमेटी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर की बैठक में पिछले वर्ष 2024 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। रामलीला मंचन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जेपी बैसला ने बताया कि इस बार रामलीला कमेटी द्वारा भव्य मंचन किया जाएगा, जिसमें डिजिटल लाइट्स, डॉल्बी साउंड सिस्टम और स्पेशल लाइट्स लेजर शो के अलावा अनुभवी टीवी और स्टेज कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed