फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurav Chaudhary highlighted the government's achievements in Jani Khurd

Meerut News: जानी खुर्द में गौरव चौधरी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 18 Oct 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Chaudhary highlighted the government's achievements in Jani Khurd
जानीखुर्द। जानी में सभा को संबो​धित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी फोटो संवाद
जानी खुर्द। जानी खुर्द गांव में रविवार को आयोजित सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्रामीणों ने बैंड-बाजे और आतिशबाजी से उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

गौरव चौधरी ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम किया है। बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। सड़कों के निर्माण, गांवों में बिजली-पानी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर व्यापक काम हुआ है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कालूराम शर्मा और संचालन वेदपाल प्रधान ने किया। अतुल पूनिया, प्रदीप गेझा (भाजपा मंडल अध्यक्ष), मनोज मल्लापुर, सेंसरपाल प्रधान, संदीप प्रधान और नौशाद प्रधान ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में शिवम शर्मा, सुभाष चंद, हरेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी और अमरदीप सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed