Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas supply stalled for five hours in Modipuram, causing inconvenience to consumers

Meerut News: मोदीपुरम में पांच घंटे ठप रही गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

Mon, 13 Oct 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gas supply stalled for five hours in Modipuram, causing inconvenience to consumers
गढ़ रोड पर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के पास गैस की पाइपलाइन में होता कार्य
मेरठ। मोदीपुरम की अधिकतर काॅलोनियों के अधिकांश परिवारों के लिए रविवार बुरा गुजरा। गेल कंपनी की पीएनजी आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं के घरों में चूल्हे नहीं जल पाए। पाइपलाइन जोड़ने के बाद सुबह लगभग 11 बजे गैस आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद उपभोक्ताओं को खाना-नाश्ता मिल पाया।
विज्ञापन

मोदीपुरम की भरत विहार, रोशनी कुंज प्रथम, द्वितीय, अंसल टाउन समेत अधिकतर काॅलोनियों में पाइपलाइन से गेल गैस की आपूर्ति होती है। रविवार को दिन निकलते ही गैस आपूर्ति ठप मिली। सुबह 6 बजे से गैस की आपूर्ति न होने के कारण अधिकतर परिवारों में खाना-नाश्ता नहीं बन पाया। मजबूर होकर कुछ परिवारों ने होटल, रेस्टोरेंट से नाश्ता मंगवाया। 11 बजे आपूर्ति शुरू होने पर रसोई गैस चालू हुई। तब परिवारों ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं के घरों में रसोई में गैस नहीं पहुंची। कारण रहा कि घरों के बाहर लगे गेल गैस के रेगुलेटर में दिक्कत आ गई। उपभोक्ताओं की सहायता के लिए कंपनी के अधिकारियों ने गैस रेगुलेटर चालू करने के संबंध में वीडियो जारी किया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं ने रेगुलेटर चालू किए। कुछ कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर गैस रेगुलेटर चालू किए।
विज्ञापन



- सुबह छह बजे उठकर देखा तो गैस की आपूर्ति ठप पड़ी थी। बहुत परेशानी उठानी पड़ी। - ईशा
- कंपनी को पाइपलाइन मेंटीनेंस कार्य कराने से पहले उपभोक्ताओं को सूचित करना चाहिए। - कुसुम देवी
- सुबह उठते ही बच्चों को नाश्ता चाहिए। रविवार को किसी को भी खाना नाश्ता नहीं मिला।- राधा
- गेल गैस के टेलीफोन नंबरों पर फोन किए लेकिन व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं हुआ। -मंजू
- परिवार ने बाजार से सामान मंगवाकर नाश्ता किया। खाना भी दोपहर को ही बन पाया।- सोनिया
- गैस आपूर्ति ठप होने के कारण रविवार का दिन बुरा गुजरा। - अंजू चौहान

पाइपलाइन जोड़ने के कारण प्रभावित रही गैस आपूर्ति
मोदीपुरम में गैस की मुख्य लाइन में नई पाइपलाइन जोड़ने का काम किया गया। इसके कारण गैस आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं को थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन यह कदम दिवाली के त्योहार से पहले उठाना जरूरी था। गैस उपभोक्ताओं की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार, महाप्रबंधक गेल गैस कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed