फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas leakage in a chemical filled container, traffic affected on the expressway

कैमिकल भरे कंटेनर में गैस रिसाव, एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित

Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gas leakage in a chemical filled container, traffic affected on the expressway
मेरठ। उत्तराखंड हरिद्वार के बहादराबाद से कैमिकल से भरे 23 ड्रम लेकर दादरी गाजियाबाद जा रहे कंटेनर में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गैस रिसाव हो गया। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड, हाईवे पेट्रोलिंग और परतापुर पुलिस ने कंटेनर को भूड़बराल स्थित रजवाहे के पास ले जाकर खड़ा किया। एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन की वाहनों को निकाला गया वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टोल प्रशासन ने आधे घंटे तक टोल फ्री रखा। इस दौरान परतापुर बाईपास पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार यह घटना हुई। कंटेनर में काशी टोल प्लाजा के पास अचानक गैस रिसाव हो गया। कंटेनर में 1200 लीटर के पीएफ रैजिन 1905 कैमिकल से भरे 23 ड्रम रखे थे। कंटेनर चालक इकरार निवासी बंदायू को गैस रिसाव होने की भनक लगी तो उसने एक्सप्रेसवे किनारे कंटेनर रोककर एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। परतापुर पुलिस व एफएसओ ब्रजमोहन सिंह फायर ब्रिगेड की दो गाडियां लेकर मौके पर पहुंचे। मेरठ से दिल्ली को जाने वाले रूट पर वाहनों को रोक दिया। गैस रिसाव के दौरान कंटेनर की बाॅडी चारों ओर से फूलने लगी, धमाके की आशंका से पुलिस और दमकलकर्मी कंटेनर के पास जाने क हिम्मत नहीं जुट पाए। इस दौरान कंटेनर से गैस रिसाव होती रही।
विज्ञापन

लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
एक्सप्रेसवे पर खड़े लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। पुलिस ने फोरेस स्पेशलिटी कैम प्राईवेट लिमेटेड कंपनी के मैनेजर दिनेश कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कंटेनर को वापस हरिद्वार भेजने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने बड़ा हादसा होने की आंशका से रूट क्लीयर कराकर कंटेनर को भूड़बराल स्थित रजवाहे के पास एक खाली पड़े गोदाम में ले जाकर खडा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गेल गैस कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया और कंटेनर की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी का कंप्रेशर फटने से हुआ रिसाव
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जांच में पता चला की कंटेनर में लगे एसी का कंप्रेशर फटने के कारण गैस रिसाव हो गई थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कंटेनर के पास फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को तैनात कर दिया है। तेज गर्मी में तापमान अधिक होने के कारण कंप्रेशर फटा था।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed