फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage complained about not coming

निरीक्षण में नगर आयुक्त से की कूड़ा गाड़ी नहीं आने की शिकायत

Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Garbage complained about not coming
मेरठ। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बृहस्पतिवार को इंदिरा चौक, शाहपीर गेट से खत्ता रोड, बुढ़ाना गेट, पैठ रोड, हापुड़ अड्डा, कैलाशपुरी, जयदेवीनगर, जैदी फार्म, चित्रकूट कॉलोनी, प्रीत विहार आदि में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कैलाशपुरी के लोगों ने शिकायत की कि उनके मोहल्ले में कूड़ा गाड़ी नहीं आ रही है। इस पर नगर आयुक्त ने सहायक सफाई नायक अजय को समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। वार्ड 53 के सेक्टर 4 शास्त्रीनगर, गोल मंदिर के सामने जैदी फार्म की ओर जाने वाले मार्ग पर डेयरियों को देखा गया। यहां नगर स्वास्थ्य अधिकारी को शुक्रवार तक डेयरियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जैदी फार्म से नौचंदी मैदान जाने वाले मार्ग पर कूड़ा पड़ा मिला। हापुड़ अड्डा चौराहे पर भी गंदगी और अतिक्रमण मिला तो उन्होंने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टैगिंग कराना हुआ अनिवार्य
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शहर में लगे अवैध होर्डिंगों को रोकने के लिए समस्त वैध विज्ञापन स्ट्रक्चर पर टैगिंग कराना अनिवार्य कर दिया है। इससे अवैध विज्ञापन होर्डिंगों पर अंकुश लगने के साथ अनाधिकृत होर्डिंगों को हटाने में आसानी होगी। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी। इस कड़ी में नगर निगम ने वैध होर्डिंगों पर टैगिंग कराना भी शुरू कर दिया है। मेरठ कॉलेज के पास लगे होर्डिंग स्ट्रक्चरों पर नगर निगम द्वारा स्वीकृत की टैगिंग की गई है। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य हिस्सों में लगे वैध स्ट्रक्चरों पर टैगिंग की जाएगी।
विज्ञापन

नाले से हटाया अतिक्रमण
नगर आयुक्त के निर्देश पर दोपहर में प्रवर्तन दल, सफाई निरीक्षक रवि शेखर व सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले पर कब्जा कर लगाई गई दुकानों और उनके सामान को हटवाया गया। इसके अतिरिक्त अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 हजार रुपये जमा कराए गए और 1.80 लाख रुपये के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed