फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garba-Dandiya Festival, a reflection of culture in traditional attire

Meerut News: गरबा-डांडिया महोत्सव, पारंपरिक परिधानों में झलकी संस्कृति की छवि

Tue, 30 Sep 2025 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Garba-Dandiya Festival, a reflection of culture in traditional attire
सरधना। नवरात्रि के अवसर पर महावीर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन
सरधना। नवरात्रि के पावन अवसर पर महावीर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगत का अनोखा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी पोशाकों में थिरकते कदमों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। आयोजन ने न केवल छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ा, बल्कि आपसी सौहार्द व सामूहिकता की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed